Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : दुष्कर्म पीड़ित युवती की तालाब में मिली लाश, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका...
पुलिस फिलहाल इस हत्या के मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी संभावनाओं पर गौर कर रही है।

CG News : जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम सुलेसा में तालाब में युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
CG News : बता दें कि बुधवार की रात गणेश विसर्जन के दौरान ग्रामीण तालाब में गए थे, लेकिन गुरुवार सुबह जब उन्होंने देखा तो वहाँ एक 20 वर्षीय युवती की लाश तैर रही थी। बताया जाता है कि मृतिका के साथ लगभग दो साल पहले गांव के सात लोगों ने दुष्कर्म किया था। उन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
CG News : पुलिस फिलहाल इस हत्या के मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी संभावनाओं पर गौर कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि युवती की मौत के पीछे कोई व्यक्तिगत प्रतिशोध है या फिर अन्य कोई कारण। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरी गंभीरता से मामले की तहकीकात की जा रही है। गांव में इस घटना को लेकर आक्रोश और चिंता का माहौल है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


