Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : लापता युवक की जंगल में मिली लाश, हत्या या आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी...
मामले में 31 अगस्त को की शिकायत की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

CG News : गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के गनियारी जंगल में पिछले एक हफ्ते से गायब युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।
CG News : बता दें कि आज सुबह पतोरा गांव के ग्रामीण जंगल में पुटू बीनने गए थे, तभी उन्होंने जंगल में एक सड़ी-गली लाश देखी। जिसकी सूचना फिंगेश्वर पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतक हिरामन साहू की पत्नी नम्रता साहू ने करीब 20 दिन पहले थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें पत्नी ने बताया था कि उसका पति नशे की हालत में आए दिन मारपीट करता था।
CG News : मामले में 31 अगस्त को की शिकायत की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। मामले में पुलिस की कार्रवाई के डर से हिरामन साहू घर से भाग गया था और बीते सोमवार से घर से लापता था। अब उसकी लाश संदिग्ध अवस्था में जंगल में पाई गई। जिससे पुलिस अब हिरामन साहू की हत्या है या आत्महत्या, इसका पता लगाने की जांच में जुट गई है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


