Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
CG News : गंगरेल बांध में मिला तेंदुए का शव, वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार...
- Rohit banchhor
- 18 Feb, 2025
वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।
CG News : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गंगरेल बांध के पानी में एक तेंदुए का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने जाल की मदद से तेंदुए के शव को बाहर निकाला। तेंदुए की उम्र लगभग 2 वर्ष बताई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
CG News : बता दें कि इस घटना से पहले, शनिवार की रात को एक तेंदुए ने मगरलोड के बेंद्राचुआ गांव के 62 वर्षीय बुजुर्ग मनराखन ध्रुव पर हमला कर उनकी जान ले ली थी। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग सड़क किनारे आराम कर रहे थे, जब तेंदुआ उन पर आक्रमण कर उन्हें घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। इसके बाद तेंदुए ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
CG News : ग्रामीणों ने सुबह बुजुर्ग की लाश देखी और तुरंत वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, वन विभाग की टीम इलाके में गश्त कर रही है ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। तेंदुए के शव की जांच के बाद वन विभाग ने उसका अंतिम संस्कार किया। इस घटना ने इलाके में रहने वाले लोगों को डरा दिया है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Transfer News : शिक्षा विभाग में 28 बड़े अफसरों का एक साथ तबादला, कई जिलों के DEO बदले, देखें सूची
- 2. CG School Open: छत्तीसगढ़ में इतने जून से खुलेंगे सभी स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, देखें
- 3. Jaipur Factory Fire: खो नागोरियान में पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त ब्लास्ट, तीन की दर्दनाक मौत
- 4. Chhattisgarh Ebola Alert: कांगो और युगांडा से आए दुर्ग के 3 लोगों में इबोला वायरस, होम-आईसोलेशन में भेजे गए संदिग्ध मरीज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

