Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : गमला भट्ठे में सो रहे मजदूर दंपति की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी...

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

CG News : गमला भट्ठे में सो रहे मजदूर दंपति की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी...
X

CG News : सरगुजा। जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम पलगड़ी में अवैध गमला भट्ठे में एक मजदूर दंपति की संदिग्ध मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर दारिमा और लखनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

CG News : बता दें कि ग्राम पलगड़ी निवासी कलिंदर अगरिया 30 वर्ष और उसकी पत्नी सुंदरी अगरिया 25 वर्ष पिछले दो महीनों से गांव के एक अवैध गमला भट्ठे में ईंट बनाने का काम कर रहे थे। बताया जाता है कि बीती रात दोनों पति-पत्नी अपने बच्चों हीरालाल 12 वर्ष और मोतीलाल 8 वर्ष को घर पर छोड़कर भट्ठे पर सोने गए। बताया जाता है कि तिरपाल के तंबू के नीचे उन्होंने आग जलाकर रात बिताई। सुबह जब उनके दोनों बच्चे माता-पिता को बुलाने भट्ठे पर पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि उनके माता-पिता अचेत अवस्था में पड़े हैं।

CG News : बच्चों ने तत्काल घर पहुंचकर परिवार को घटना की जानकारी दी। परिवार ने सरपंच को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। लखनपुर और दरिमा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire