Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : सड़क किनारे भारतीय सेना के जवान का मिला शव, जताई हत्या की आशंका...

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम और साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।

CG News : सड़क किनारे भारतीय सेना के जवान का मिला शव, जताई हत्या की आशंका...
X

CG News : गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में एक भारतीय सेना के जवान का संदिग्ध परिस्थितियों में शव सड़क किनारे पाया गया है। जवान हाल ही में जम्मू-कश्मीर में तैनाती से छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। परिजनों को शुरू में हत्या की आशंका है, जबकि पुलिस इसे सड़क हादसा मान रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम और साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।

CG News : बता दें कि पेंड्रा थाना क्षेत्र के हर्राडीह गांव के निवासी प्रेम नारायण मराबी भारतीय सेना की राजपूत रेजिमेंट में तैनात थे और 2015 से जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी पर थे। वह 11 नवंबर से 15 दिसंबर तक की छुट्टी पर अपने गांव पेंड्रा आए थे। 15 दिसंबर को उन्हें फिर से जम्मू-कश्मीर लौटकर ड्यूटी जॉइन करनी थी। 15 दिसंबर की रात प्रेम नारायण, अपने पुराने घर से खाना खाकर, निर्माणाधीन घर की ओर जाने के लिए निकले थे। सुबह गांव के कुछ लोगों ने उनके परिजनों को सूचना दी कि सड़क किनारे एक खेत में प्रेम नारायण का शव पड़ा हुआ है। शव के पास उनकी टूटी-फूटी बाइक भी मिली।

CG News : परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। प्रेम नारायण के शव पर सिर, हाथ और घुटने में गंभीर चोटों के निशान थे। परिजनों का मानना है कि यह एक हत्या हो सकती है और शव को कहीं और मारकर खेत में फेंक दिया गया है। परिजनों का आरोप है कि घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को सड़क किनारे लाकर रखा गया। पुलिस ने शव का निरीक्षण किया और एफएसएल टीम को मौके पर भेजा। साथ ही, पुलिस ने साइबर सेल की मदद से सभी संभावनाओं की जांच शुरू कर दी है।

CG News : पुलिस का अनुमान है कि रात के समय किसी भारी वाहन की टक्कर से दुर्घटना हुई हो सकती है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांचों के बाद ही इस मामले पर कोई स्पष्ट टिप्पणी की जा सकेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire