Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : सड़ी-गली हालत में मिली क्लर्क की लाश, बदबू आने पर पड़ोसियों को हुआ शक, पढ़ें पूरी खबर...
खिड़की से देखने पर पता चला कि दुर्गेश मृत अवस्था में पड़ा हुआ है।

CG News : जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक घर के अंदर युवक की सड़ी-गली हालत में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची नवागढ़ थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।
CG News : बता दें कि मृत युवक का नाम दुर्गेश यादव 38 वर्ष है। वह शासकीय नवीन कॉलेज में क्लर्क के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि 20 सितंबर को संजय कोसले घर के बाहर से दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगा रहा था। अंदर कोई जवाब नहीं मिला। साथ ही तेज बदबू आ रही थी। शंका होने पर नवागढ़ पुलिस को सूचना दी गई। मौके पुलिस टीम पहुंची।
CG News : खिड़की से देखने पर पता चला कि दुर्गेश मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। मृतक के परिजनों को फोन में घटना की जानकारी दी गई। परिजन भी मौके पर पहुंचे। देखने पर शव 3-4 दिन पुराना था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि दुर्गेश यादव शराब पीने का आदी था। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


