Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG News : नीम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, स्टेटस में लिखा- “Sorry all of you”
- Rohit banchhor
- 11 Dec, 2025
वहीं यशवंत का आखिरी स्टेटस उसके भीतर छिपे गहरे तनाव की ओर इशारा करता है।
CG News : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। देवभोग थाना क्षेत्र के बागगोडा गांव में 27 वर्षीय यशवंत ध्रुव का शव राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130 के किनारे एक नीम के पेड़ पर लटका मिला। दोपहर 12:19 बजे उसने अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर “Sorry all of you” लिखकर आखिरी संदेश छोड़ा था और कुछ ही घंटों बाद उसकी मौत की खबर गांव में फैल गई।
यशवंत घर का अकेला सहारा था। छह साल पहले पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उसी पर थी। पीछे उसकी मां और चार बहनें हैं, जो घटना के बाद सदमे में हैं। ग्रामीणों ने शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। देवभोग पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा, मोबाइल स्टेटस, कॉल डिटेल, पेड़ की स्थिति और जमीन के निशान जैसे अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं।
थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव में मातम का माहौल बना दिया है, वहीं यशवंत का आखिरी स्टेटस उसके भीतर छिपे गहरे तनाव की ओर इशारा करता है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : छत्तीसगढ़ में LPG, पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं: सरकार का दावा, जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई
- 2. MP News : फिट इंडिया महिला सप्ताह कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, महिलाओं को किया सम्मानित
- 3. Teacher Suspended : डीईओ ने उठाया कड़ा कदम, नशे में स्कूल पहुंचने वाले दो शिक्षक सस्पेंड
- 4. Iran-Israel War: ईरान कैसे बना रहा अमेरिकी फोर्स को सटीक निशाना, क्या हो गई है किसी महाशक्ति की एंट्री, जानें क्या कहती है वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

