Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : नहर में मिली युवक की लाश, हत्या या दुर्घटना? पुलिस जांच में जुटी...

जिसके बाद सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई।

CG News : नहर में मिली युवक की लाश, हत्या या दुर्घटना? पुलिस जांच में जुटी...
X

CG News : जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़-अकलतरा मुख्य मार्ग स्थित बनाहिल के पास नहर में एक युवक की तैरती हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौत के कारणों की जांच में जुट गई। बता दें कि यह मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि राहगीरों ने नहर में शव को तैरते देखा, जिसके बाद सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई।

CG News : मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान झूलन पकरिया निवासी सत्य प्रकाश सिंह सर्वा 40 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह प्रतिदिन सुबह 4 बजे के करीब टहलने के लिए निकलता था।

CG News : संभावना जताई जा रही है कि वह दिशा मैदान के लिए नहर में उतरा होगा और पैर फिसलने के कारण पानी में डूब गया होगा। हालांकि, मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस हत्या और दुर्घटना दोनों संभावनाओं पर जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire