Create your Account
CG News : नोटों की गड्डियों के साथ तालाब में मिली महिला की लाश, क्षेत्र में फैला सनसनी, पुलिस जांच में जुटी...
- Rohit banchhor
- 18 Nov, 2024
फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
CG News : बलौदाबाजार। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम ढाबाडीह के बंद पडे़ पत्थर खदान में अज्ञात महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। महिला की लाश खदान में पानी के अंदर मिली है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने देखा की खदान के बाहर आस-पास खून और घसीटने के निशान मिले हैं। हैरानी की बात यह है कि महिला के कुर्ते से पांच-पांच सौ रुपए की 3 गड्डियां बरामद हुई हैं। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
CG News : एसडीओपी निधि नाग ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतिका के शरीर में कई जगह टैटू (गोदना) के निशान है। उसके हाथ में एक टैटू भी है जिसमें Faith-Hope-Love तुम कब आओगे लिखा हुआ है। महिला के शव के पास खून के धब्बे भी मिले हैं, जो घटना की गंभीरता को दर्शाते हैं। उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
CG News : क्या हो सकती है घटना की वजह
महिला की लाश के पास से मिले नोटों की गड्डियों ने पुलिस को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि मामला केवल हत्या का नहीं हो सकता। महिला का शव खदान के पानी में मिलने से यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि उसे जानबूझकर इस स्थान पर डाला गया हो सकता है। फिलहाल, पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि ये नोट किसके थे और क्या महिला के साथ किसी प्रकार का अपराध हुआ है। इस रहस्यमय घटना ने इलाके के लोगों में भय और चिंता का माहौल बना दिया है। पुलिस ने आम जनता से किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल अधिकारियों से संपर्क करने की अपील की है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : रवानगी रोकने की कीमत मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की रिश्वत लेते मेडिकल ऑफिसर लोकायुक्त के जाल में फंसे
- 2. IND vs ENG T20 Playing 11: भारत के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 घोषित, जोफ्रा आर्चर की वापसी, जोश टंग का डेब्यू
- 3. Ayatollah Ali Khamenei: खामेनेई के अंतिम संस्कार में नहीं जाएंगे पीएम मोदी, 4 से 9 जुलाई तक होंगे राजकीय कार्यक्रम, ये करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
- 4. Username feature: यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त, अब Telegram और Signal को भी नोटिस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

