Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
CG News : नाले में मिला दंतैल हाथी का शव, वन विभाग में मचा हड़कंप, जताई करंट से हत्या की आशंका...
CG News : कोरबा। जिले के कुदमुरा रेंज के गीतकुंवरी क्षेत्र में एक दंतैल हाथी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का दावा है कि शिकारियों ने इस हाथी को करंट लगाकर मार डाला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि शनिवार सुबह जंगल की ओर गए ग्रामीणों ने नाले में डूबे हुए हाथी का शव देखा। घटना की सूचना तुरंत गांव में फैल गई, जिससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने कहा कि हाथी जिस पानी में डूबा था, उसमें डूबने से उसकी मौत संभव नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि कीचड़ में फंसने की संभावना भी नजर नहीं आ रही है।
CG News : ग्रामीणों का मानना है कि शिकारियों ने जानबूझकर हाथी को करंट लगाकर मारा है। यह क्षेत्र अक्सर जंगली जानवरों के शिकार के लिए कुख्यात रहा है। प्रारंभिक निरीक्षण में यह बात सामने आई है कि हाथी की मौत करंट लगने से हुई हो सकती है। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। वन विभाग का कहना है कि हाथी के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वन विभाग के अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या क्षेत्र में अवैध शिकार के लिए बिजली के तार बिछाए गए थे।
CG News : इस घटना ने क्षेत्र में शिकारियों की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुदमुरा रेंज में वन्यजीवों के शिकार की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। हाथी जैसी संरक्षित प्रजाति के खिलाफ इस तरह की क्रूरता ने वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों और वन्यजीव प्रेमियों ने प्रशासन से इस घटना की गहराई से जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Related Posts
More News:
- 1. Instagram का नया ऐप ‘Instants’ लॉन्च, 24 घंटे में गायब हो जाएंगी तस्वीरें, जानें कैसे करता है काम
- 2. Srinagar Airport: श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, लगेज से सैटेलाइट फोन बरामद
- 3. Coach Naval Singh Dismissed: पीसीआई ने कोच नवल सिंह को किया बर्खास्त, सुमित अंतिल-नीरज चोपड़ा ने लगाए थे आरोप
- 4. CSK vs PBKS IPL 2026: चेन्नई ने पंजाब को दिया 209 रन का टारगेट, पंजाब के लिए विजयकुमार ने झटके सबसे ज्यादा विकेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

