Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : प्रेमी जोड़े की पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी...
CG News : सरगुजा। जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम दोढ़ीडीपा में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

CG News : सरगुजा। जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम दोढ़ीडीपा में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है, लेकिन इस मामले में पुलिस अलग-अलग एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
CG News : बता दें कि प्रेमी जोड़े एक महीने पहले घर से भाग गए थे। जिसके बाद दोनों वापस गांव लौटे, लेकिन घर से अलग रह रहे थे। बुधवार को दोनों का शव गांव के बाहर ढोढ़ीडीपा में आम के पेड़ पर फांसी पर झूलता मिला। बताया जाता है कि युवक पहले से शादीशुदा था। ग्राम गेरसा निवासी जयभान चौहान 32 वर्ष का गांव की मंजू चौहान 24 वर्ष से प्रेम संबंध था। जयभान चौहान की पहले ही शादी चुकी थी, लेकिन उसकी पत्नी मायके में रहने लगी थी। वहीं इन दोनों की शादी के लिए घरवालों के नहीं मानने पर दोनों मानसिक तनाव में थे।
CG News : आशंका है कि इसी कारण दोनों ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर केरजू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मंजू चौहान का शव अर्धनग्न हालत में मिला है। इस कारण उसके परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। इस मामले में सीतापुर टीआई भरतलाल साहू ने बताया कि, प्रथम दृष्टया दोनों ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मामले में ऐसा कुछ नहीं मिला है, जिससे दोनों की मौत संदेहास्पद लगे।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


