Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : जेल से छूटने के कुछ दिन बाद मौत को लगाया गले, गौठान में फंदे पर झूलता मिला पूर्व कांग्रेस

घटना की खबर मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई, वहीं परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

CG News : जेल से छूटने के कुछ दिन बाद मौत को लगाया गले, गौठान में फंदे पर झूलता मिला पूर्व कांग्रेस
X

CG News : नेता कांकेर। शहर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पूर्व कांग्रेस नेता नवाज अली का शव संजय नगर स्थित गौठान परिसर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की खबर मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई, वहीं परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, नवाज अली हाल ही में जेल से रिहा होकर घर लौटे थे। कुछ महीने पहले कोदागांव क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में उन पर पंचायत सचिव को कार से टक्कर मारने का आरोप लगा था। हादसे में गंभीर रूप से घायल पंचायत सचिव की अस्पताल में मौत हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया था।

बताया जा रहा है कि जेल से बाहर आने के बाद नवाज अली मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। मंगलवार सुबह उनका शव गौठान परिसर में फंदे से लटका मिला। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मृतक के परिजनों, दोस्तों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire