Breaking News
:

CG News: सभी जिलों में खुलेगा दाल-भात केंद्र, श्रमिकों 5 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन

CG News: राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की। सीएम ने ऐलान किया कि छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में अन्नपूर्णा

CG News: राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की। सीएम ने ऐलान किया कि छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में अन्नपूर्णा

रायपुर। CG News: राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की। सीएम ने ऐलान किया कि छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में अन्नपूर्णा दाल-भात केंद्र शुरू किया जाएगा। पांच रूपए में श्रमवीरों को उत्तम, भरपेट भोजन मिलेगा। मजदूरों के बच्चों के शिक्षा के लिए अटल उत्कृष्ट योजना के माध्यम से निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी। 

CG News: इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रम विभाग की वेबसाइट श्रमेव जयते को बटन दबाकर लॉंच किया। इस वेबसाइट के डिज़ाइन को बेहतर बनाने के साथ ही डैशबोर्ड भी बनाया गया है। यह द्वि-भाषायी रहेगा जिससे हिन्दी और इंग्लिश, दोनों भाषा में सामग्री उपलब्ध रहेगी। यह नई वेबसाइट मोबाइल फ्रेंडली भी रहेगी। 




CG News: सात दिन में समस्या का समाधान

वेबसाइट में ई-टिकटिंग प्रणाली श्रमिकों के शिकायत निवारण प्रणाली को सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर आसान बनाया है। इसमें आई शिकायत का समाधान भी सात दिन में किया जाएगा। ऐसा न होने पर मामला ऑनलाइन उच्च अधिकारियों तक चला जाएगा। सम्मेलन में 0771 3505050  हेल्पलाइन नंबर भी वहां मौजूद श्रमिकों के साथ साझा किया गया।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us