Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: राजधानी में दही हांडी की धूम, गुढ़ियारी के कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम विष्णुदेव साय

CG News: राजधानी में दही हांडी की धूम, गुढ़ियारी के कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम विष्णुदेव साय
X

CG News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार 17 अगस्त को राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी के श्रीनगर स्थित अवधपुरी मैदान में विशाल दही हांडी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। दही हांडी प्रतियोगिता में इस बार कार्यक्रम में इंडियन आइडल के विजेता पवनदीप राजन, भजन गायिका गीता बेन रबारी और लोकगायिका पूनम-दिव्या तिवारी अपनी उपिस्थति और प्रस्तुतियों से समा बांधेंगे। हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

CG News: सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम के साथ ही ‘घंटा बाजा’ (ओडिशा) विशेष आकर्षण रहेगा। क्योंकि पूरी टीम जोरदार प्रस्तुति देगी। समिति की ओर से सभी को आमंत्रित किया गया है। संयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया कि इस बार महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों की गोविंदा टोलियां दही हांडी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इंडियन आइडल विजेता पवनदीप, गायिका गीता रबारी और पूनम-दिव्या तिवारी की प्रस्तुतियां भी ओडिशा का घंटा बाजा और जाने-माने कलाकारों की प्रस्तुतियां खास रहेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire