Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : चाय-नाश्ते की दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट, 5 लोग झुलसे, देखें वीडियो...

आग के फैलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था।

CG News : चाय-नाश्ते की दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट, 5 लोग झुलसे, देखें वीडियो...
X

CG News : रायगढ़। शहर के ढिमरापुर रोड स्थित होटल ‘मुरारी द किचन’ के पास आज दोपहर एक चाय-नाश्ते की दुकान में सिलेंडर फटने से इलाके में हड़कंप मच गया। सिलेंडर ब्लास्ट के कारण होटल पर मौजूद 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसे हुए लोगों को आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दुकान से बाहर निकालकर उनकी जान बचाई।

CG News : बता दें कि ब्लास्ट के बाद तुरंत ही स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास किया। इस हादसे में घायल सभी पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस ब्लास्ट के कारण दुकान के बाहर खड़ी एक एक्टिवा और बाइक भी पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

CG News : बताया जाता है कि इससे पहले, 4 जनवरी को भी इसी नाश्ते की दुकान के पास स्थित होटल ‘मुरारी द किचन’ में अचानक आग लग गई थी। उस दौरान तीन सिलेंडरों के फटने से भीषण आग फैल गई थी। आग के फैलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire