Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : नक्सलियों की क्रूरता, जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों की निर्मम हत्या...

इस तरह की कायराना हरकतों की भारी कीमत नक्सलियों को चुकानी होगी।

CG News : नक्सलियों की क्रूरता, जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों की निर्मम हत्या...
X

CG News : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर बर्बरता की हदें पार कर दीं। तरेम थाना क्षेत्र के बुडगीचेरू गांव में जनअदालत लगाकर नक्सलियों ने दो निर्दाेष ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके से नक्सलियों का पर्चा बरामद किया है और जांच शुरू कर दी है।

CG News : बता दें कि नक्सलियों ने ग्रामीण मुन्ना माड़वी और राजू कारम पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया और उन्हें जनअदालत के नाम पर मौत की सजा सुना दी। इसके बाद नक्सलियों ने दोनों की निर्मम हत्या कर दी। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली, तुरंत सुरक्षा बलों की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।


CG News : नक्सल उन्मूलन से बौखलाए हैं नक्सली- उपमुख्यमंत्री साव
इस नृशंस हत्या को लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल लगातार नक्सल उन्मूलन के लिए अभियान चला रहे हैं, जिससे नक्सली बौखलाए हुए हैं और निर्दाेष ग्रामीणों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का खात्मा तय है, और इस तरह की कायराना हरकतों की भारी कीमत नक्सलियों को चुकानी होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire