Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : बीजापुर ब्लास्ट में घायल सीआरपीएफ कांस्टेबल शहीद, एम्स दिल्ली में कराया गया था भर्ती...

इस जांबाज जवान की शहादत पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और देश ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

CG News : बीजापुर ब्लास्ट में घायल सीआरपीएफ कांस्टेबल शहीद, एम्स दिल्ली में कराया गया था भर्ती...
X

CG News : रायपुर/दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 9 अप्रैल 2025 को नक्सली हमले में हुए IED विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुए CRPF की 196 बटालियन के कांस्टेबल दिलीप कुमार पासवान ने दिल्ली के एम्स में 23 अप्रैल को अंतिम सांस ली। माओवाद विरोधी अभियान के दौरान वीरता और समर्पण के साथ कर्तव्य निभाते हुए घायल हुए इस जांबाज जवान की शहादत पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और देश ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

CG News : CRPF ने अपनी आधिकारिक X पोस्ट में बताया कि कांस्टेबल दिलीप कुमार पासवान ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी बहादुरी, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण को नमन करते हुए CRPF ने कहा, "हम अपने शूरवीर के परिवार के साथ हर कदम पर खड़े हैं।" शहीद के बलिदान को याद करते हुए बल ने उनके शौर्य को देश के लिए प्रेरणा बताया।

CG News : 9 अप्रैल को बीजापुर के जंगल में माओवादियों के खिलाफ अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED के विस्फोट में कांस्टेबल पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया था, जहां 14 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire