Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : वेतन विसंगति दूर करने के लिए महासमुन्द में उमड़ा जनसैलाब, गूंजा क्रमोन्नति का नारा

धरने में शिक्षकों ने वेतन विसंगति को दूर करने की जोरदार मांग की

CG News : वेतन विसंगति दूर करने के लिए महासमुन्द में उमड़ा जनसैलाब, गूंजा क्रमोन्नति का नारा
X
CG News : महासमुन्द। वेतन विसंगति, क्रमोन्नति, पदोन्नति, पूर्व सेवा गणना, 20 वर्ष की सेवा अवधि में पूर्ण पेंशन, केन्द्र की देय तिथि से महँगाई भत्ता की मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय निर्देश पर जिला में कार्यरत समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग सामूहिक अवकाश लेकर जिला इकाई महासमुन्द द्वारा स्थानीय लोहिया चौक महासमुन्द में भारी संख्या में उपस्थित होकर धरना प्रदर्शन कर विशाल जनसैलाब ने नेहरू चौक, कचहरी चौक, बरोंडा चौक से होते हुए कलेक्ट्रेट एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुँचकर डिप्टी कलेक्टर मनोज कुमार खांडे एवं जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द मोहन राव सावंत को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। जिला के कई स्कूलों में पूर्ण तालाबंदी की स्थिति रही।



CG News : जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन का नेतृत्व जिला संचालक दिनेश नायक एवं नारायण चौधरी ने किया तथा प्रदेश सह संचालक सुधीर प्रधान, सिराज बख्श, ईश्वर चन्द्राकर, शोभा सिंहदेव, राजाराम पटेल, पूर्णानंद मिश्रा, राजेश प्रधान, केशवराम साहू, बी पी मेश्राम, अर्चना तिवारी एवं ब्लॉक संचालक बाबूलाल ध्रुव, राजेश साहू, प्रकाश बघेल, विनोद यादव, सदानंद भोई, महेन्द्र चौधरी, शरण दास, गजेंद्र नायक, मनोज राय, ललित साहू जिला सह संचालक दुर्वासा गोस्वामी, सादराम अजय, नंदकुमार साहू, उषा चन्द्राकर, विजय प्रधान, लालजी साहू, पुष्पलता भार्गव, प्रदीप वर्मा, आत्माराम साहू विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।


CG News : धरना प्रदर्शन का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। वक्ताओं ने अपने अपने उद्बोधन में सरकार से अपनी अपनी दुख एवं व्यथा को बताकर उक्त पांचों माँगों के निराकरण के लिए आग्रह किया। पदाधिकारियों ने कहा कि संविलियन के पश्चात वेतन विसंगति के कारण प्राथमिक स्कूलों में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए शिक्षा शुभारंभ करने वाले सहायक शिक्षकों को भारी आर्थिक क्षति हो रही है। इसलिए वेतन विसंगति को प्रमुखता से दूर किया जावे। संविलियन पश्चात पूर्व सेवा की गणना, शिक्षा विभाग में मिलने वाली सुविधाएँ जैसे पुरानी पेंशन, अवकाश नगदीकरण, ग्रेज्युटी, पदोन्नति, क्रमोन्नति पर सीधा सीधा वार हो रहा है। इससे 3 दशक से एक ही पद पर कार्यरत शिक्षक एलबी संवर्ग न तो पदोन्नति का लाभ ले पा रहा है और न ही क्षतिपूर्ति के रूप में क्रमोन्नत वेतनमान दी जा रही है और 10 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण न होने के कारण कई शिक्षक एलबी संवर्ग पुरानी पेंशन योजना से वंचित ही रहे हैं।



CG News : महँगाई सूचकांक के आधार पर केन्द्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता प्रतिशत में समय समय पर बढ़ाया जाता है। राज्य सरकारें भी इसी आधार पर अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देते हैं। वर्तमान सरकार के घोषणा पत्र में वेतन विसंगति को दूर करने, क्रमोन्नत वेतनमान देने तथा केन्द्र की देय तिथि से महंगाई भत्ता जारी करने के बिन्दु वर्णित हैं परंतु पूर्ववर्ती सरकार की राह में चलते हुए वर्तमान सरकार भी केन्द्र की देय तिथि से महंगाई भत्ता न देकर इस भीषण महंगाई के दौर में कर्मचारियों की आर्थिक हितों पर तुषारापात कर रही है। अपने पांच सूत्रीय माँगों के निराकरण के लिए प्रदेश के शिक्षक एलबी संवर्ग ने छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा बनाकर सड़क की लड़ाई का शंखनाद कर दिया है। अगले क्रम में माननीय विधायकों एवं सांसदों को माँगों से सविस्तार अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया जाएगा। पंचम चरण में पूर्व सेवा गणना मिशन के तहत प्रदेश के 146 विकासखंडों में धरना रैली कर ज्ञापन दिया जाएगा तथा षष्टम चरण में संचालनालय से मंत्रालय तक पैदल मार्च कर मांगो की ज्ञापन दिया जाएगा। इतने में भी बात नहीं बनी तो उग्र से उग्र आंदोलन किया जाएगा। रैली में मांगों के समर्थन में हजारों शिक्षकों ने अपने माँगों के समर्थन में खूब नारेबाजी की।


CG News : विशिष्ट उपस्थिति-
डीकेश्वर साहू, कौशल साहू, नरेश पटेल, सुशील प्रधान, खिलावन वर्मा, गणेश राम चौहान, खोशील गेन्द्रे, योगेश्वर साहू, वीरेंद्र नर्मदा, लवकुमार निर्मलकर, कौतुक पटेल, मुनिया निर्मलकर, यामिनी साहू, विजय साहू, दमयंती कौशिक, लोचन साहू, विकास साहू, दीपाली वर्मा, जगदीश सिन्हा, दिनेश प्रधान, लोरिश कुमार, रेहाना बानो, मनीष अवसरिया, हीरा लाल चौहान, देवेन्द्र चन्द्राकर, योगेश बढ़ाई, गौरीशंकर पटेल, उमेंद्र साहू, लक्ष्मण दास मानिकपुरी, रोशन भोई, पवन यादव, राधेश्याम पटेल, प्रदीप कर, पवन साहू, सालिकराम साहू, डोलामनी साहू, विष्णु जागृति, अनूप नायक, सोमनाथ चौहान, कैलाशचंद्र पटेल, नरेश बारीक, वारिश कुमार, उर्मिला मिश्रा,



CG News : रामाकांति दास, कौशिल्या चौहान, हीराधर साव, खेमिन साहू, हेमिन ठाकुर, आशीष साहू, आशीष देवांगन राजेश भालेराव फारूक मोहम्मद कामायनी पांडा किरण निर्मलकर सुनीता साहू श्वेता ठाकुर संतोष कौर होरा सीमा चंद्राकर सीमा यादव अंजू ध्रुव कमलेश पटेल कमलेश नायक बलराम नेताम यश चक्रधारी राहुल चौधरी परमेश्वर डडसेना अक्षय साहू योगेंद्र नायक बुद्धदेव चौधरी रिंकल बग्गा अभिषेक गाडगे, श्याम पटेल रोशन डडसेना, हरिशंकर पटेल भोजराम साहू अमर पटेल मनी चक्रधारी के सहित शिक्षक साथी इस आंदोलन में शामिल हुए।
धरना का समापन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय महासमुन्द में हुआ, और कार्यक्रम का संचालन दुर्वासा गोस्वामी और नंदकुमार साहू द्वारा किया गया। इस आयोजन की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा ने दी।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire