Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : ट्रैक्टर इंजन की चिंगारी से फसल और थ्रेसर मशीन जलकर खाक, लाखों का हुआ नुकसान...

इस भीषण आगजनी में किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

CG News : ट्रैक्टर इंजन की चिंगारी से फसल और थ्रेसर मशीन जलकर खाक, लाखों का हुआ नुकसान...
X

CG News : जांजगीर-चापा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम मदनपुर में धान कटाई के दौरान हुए एक बड़े हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हो गया। ट्रैक्टर के इंजन से उठी चिंगारी ने खलिहान में रखी फसल, थ्रेसर मशीन और ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ है।

CG News : बता दें कि किसान राजकुमार बिंझवार अपने कोठार में ट्रैक्टर और थ्रेसर मशीन से धान की मिक्सिंग करवा रहे थे। खलिहान में करीब 3 एकड़ की फसल रखी हुई थी, तभी कटाई के दौरान ट्रैक्टर के इंजन से चिंगारी निकली और उसने फसल में आग लगा दी। आग इतनी तेजी से फैल गई कि खलिहान में रखा लगभग डेढ़ एकड़ धान पूरी तरह जलकर राख हो गया। इसके अलावा, ट्रैक्टर का इंजन और थ्रेसर मशीन भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह से जल गए।

CG News : घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, और ग्रामीणों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आग ने तेजी से खलिहान को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस भीषण आगजनी में किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

CG News : किसान राजकुमार बिंझवार ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि वह अपनी खोई हुई फसल और मशीनों का नुकसान कवर कर सके। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग की घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire