Create your Account
CG News : 40 फीट की ऊंचाई से गिरा क्रेन ऑपरेटर, मौके पर मौत, परिजनों ने मचाया हंगामा
- Rohit banchhor
- 31 Oct, 2025
हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई और साथी कर्मचारियों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
CG News : बिलासपुर। जिले के बिल्हा क्षेत्र स्थित मंगल स्पंज आयरन फैक्ट्री में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में कार्यरत क्रेन ऑपरेटर मिथलेश यादव निवासी मैंसबोड़, बिल्हा काम के दौरान करीब 40 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई और साथी कर्मचारियों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मिथलेश यादव फैक्ट्री में क्रेन चला रहा था, तभी पुरानी और जर्जर जाली टूटने से वह नीचे जा गिरा। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। पहले उसे नेहरू नगर स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए सिम्स रेफर किया गया। सिम्स अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को जैसे ही हादसे की खबर मिली, वे फैक्ट्री पहुंचे और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
उन्होंने मुआवजे की मांग करते हुए शव ले जाने से इनकार कर दिया। बाद में फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से 1 लाख रुपए नकद और शेष राशि चेक के माध्यम से देने के आश्वासन के बाद परिजन शव लेकर गांव लौटे। बताया जा रहा है कि मृतक का एक छोटा बच्चा है और उसकी पत्नी गर्भवती है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. DC vs MI IPL 2026: डबल हेडर मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, मुंबई के लिए पांड्या की जगह सूर्यकुमार संभाल रहे कप्तानी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
- 2. GT vs RR IPL 2026: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, गुजरात के कप्तान गिल टीम से बाहर, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 3. UP News : हर बच्चे को स्कूल लेकर जाएं...., CM योगी ने 'स्कूल चलो अभियान' का किया शुभारंभ, बच्चों को दीं किताबें और बैग
- 4. Rassie van der Dussen: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, टीम, बोर्ड और साथियों का जताया आभार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

