Create your Account
CG News: गन्ने के खेत में गौ हत्या कर बांटा जा रहा था मांस, पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को किया गिरफ्तार…
- Rohit banchhor
- 15 Sep, 2025
मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि कई अन्य मौके से फरार हो गए।
CG News : सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में गौ हत्या का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापुर में एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां गन्ने के खेत में गौ माता की हत्या कर मांस बांटा जा रहा था। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि कई अन्य मौके से फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात ग्रामीणों से सूचना मिलने पर सीतापुर थाना पुलिस ने खेत में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मौके से लगभग 30 किलो गौमांस और आरोपियों की दो मोटरसाइकिल जब्त की गई। हालांकि पुलिस के पहुंचते ही कई आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है, ताकि अन्य आरोपियों तक भी पहुंचा जा सके। बता दें कि ठीक एक महीने पहले सीतापुर थाना क्षेत्र के बटईकेला गांव में भी इसी तरह का गौहत्या का मामला सामने आया था। प्रदेश में गौ हत्या को लेकर हिन्दूवादी संगठनों में भारी आक्रोश है।
Related Posts
More News:
- 1. Lekhpal Recruitment Exam 2026: लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026: जारी हुई सिटी इंटिमेशन स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड
- 2. CG News : पाइप गोदाम में लगी भीषण आग, काले धुएं से दहला पूरा इलाका
- 3. Karnataka: कर्नाटक के मंत्री डी. सुधाकर का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर
- 4. Digital Arrest : “आप डिजिटल अरेस्ट में हैं…” कॉल से शुरू हुआ खेल, महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

