Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: रायपुर में बनेगा देश का प्रमुख AI डेटा सेंटर, ESDS करेगी 600 करोड़ का निवेश

CG News: रायपुर में बनेगा देश का प्रमुख AI डेटा सेंटर, ESDS करेगी 600 करोड़ का निवेश
X

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ जल्द ही डिजिटल क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। ESDS Software Solution Ltd ने रायपुर में अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए 600 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की घोषणा की है। यह ऐलान नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में ESDS के चेयरमैन पीयूष सोमानी और उपाध्यक्ष लोकेश शर्मा की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के दौरान हुआ।

मुख्यमंत्री साय ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा, “यह निवेश डिजिटल इंडिया के सपने को छत्तीसगढ़ में साकार करने का महत्वपूर्ण कदम है। सरकार इस परियोजना को पूरा करने के लिए हरसंभव सहयोग करेगी।” यह डेटा सेंटर AI, क्लाउड टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल स्टोरेज के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को देश में अग्रणी बनाएगा।

यह परियोजना न केवल राज्य को टेक्नोलॉजी हब के रूप में स्थापित करेगी, बल्कि हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी। इससे छत्तीसगढ़ का IT इकोसिस्टम मजबूत होगा और डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और छत्तीसगढ़ की इनवेस्टमेंट कमिश्नर ऋतु सेन भी मौजूद थीं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire