Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: कंटेनर की ठोकर से आरक्षक की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा

CG News: जिले में तेज रफ्तार छोटा कंटेनर वाहन के चालक ने मॉर्निंग वॉक पर निकली तीन महिलाओं को पीछे से जोरदार

CG News: कंटेनर की ठोकर से आरक्षक की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
X

जांजगीर चांपा। CG News: जिले में तेज रफ्तार छोटा कंटेनर वाहन के चालक ने मॉर्निंग वॉक पर निकली तीन महिलाओं को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 30 वर्षीय महिला लक्ष्मी भारद्वाज की मौत हो गई। दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई है।

CG News: जानकारी के अनुसार जांजगीर चांपा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह लक्ष्मी भारद्वाज, ज्योति यादव और सुनीता बरेठ मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। सभी पुलिस लाइन के पास सड़क में पैदल चल रहे थे। इस दौरान डाक पार्सल लिखा तेज रफ्तार छोटा कंटेनर वाहन ने पीछे से आकर तीनों महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया।

CG News: हादसे में लक्ष्मी भारद्वाज के सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि ज्योति यादव और सुनीता बरेट को गंभीर हालत में जिला अस्पताल जांजगीर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मृतक पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक प्रवीण भारद्वाज की पत्नी थी। वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire