Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : आरक्षक भर्ती घोटाला, एक और पुलिसकर्मी गिरफ्तार, अब तक 15 आरोपियों पर कार्रवाई

इन आरोपियों में 7 पुलिसकर्मी, 5 टेक्नीशियन और 2 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

CG News : आरक्षक भर्ती घोटाला, एक और पुलिसकर्मी गिरफ्तार, अब तक 15 आरोपियों पर कार्रवाई
X

CG News : राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी के मामले में लगातार कार्रवाई जारी है। मामले में आज एक और आरोपी की गिरफ्तारी हुई है जो पुलिस आरक्षक है। इस तरह से आरक्षक भर्ती गड़बड़ी मामले में अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन आरोपियों में 7 पुलिसकर्मी, 5 टेक्नीशियन और 2 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं मामले में आगे की जांच जारी है।


CG News : बता दें कि लालबाग थाने में आरक्षक भर्ती संवर्ग में अभ्यर्थियों को मशीन में छेड़खानी कर अंक में लाभ दिलाने को लेकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। इस मामल में कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैटिंग मैसेज और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने पर पूर्व में 7 पुलिसकर्मी, 5 टेक्नीशियन टीम, 2 महिला अभ्यर्थी सहित अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

CG News : इसी मामले में विवेचना के दौरान अब पुलिस ने आरोपी आरक्षक पवन चौरे पिता 34 वर्ष निवासी राजीव नगर, डोंगरगाव थाना को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल में भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire