Breaking News
:

CG News : शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा आरक्षक, महिला की शिकायत पर गिरफ्तार

CG News

घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है।

CG News : रायपुर। रायपुर में पुलिस विभाग से जुड़े एक आरक्षक पर शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आरक्षक मुकेश साहू को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है।


पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पहचान आरोपी से वर्ष 2008 में हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि आरक्षक लगातार विवाह का आश्वासन देता रहा, जिसके चलते वह लंबे समय तक उसके संपर्क में रही।


महिला के अनुसार आरोपी उसे रायपुर स्थित पुलिस लाइन के सरकारी आवास में लेकर गया था, जहां पहली बार संबंध बनाए गए। बाद में आरोपी की पोस्टिंग गरियाबंद होने के बाद भी दोनों के बीच संपर्क बना रहा। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने महिला को रायपुर में किराए के मकान में भी रखा था।


समय बीतने के साथ जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया, तब दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद आरक्षक ने शादी से दूरी बनानी शुरू कर दी। खुद को ठगा महसूस करने के बाद महिला ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us