Create your Account
CG News : चुनाव में खपाने के लिए पड़ोसी राज्य से ला रहे दारू की खेप, 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त...
- Rohit banchhor
- 28 Jan, 2025
डोंगरगढ़ और बाग नदी पुलिस की इन कार्रवाइयों से यह स्पष्ट हो गया है कि तस्करों के नए-नए तरीके भी पुलिस की निगरानी से बच नहीं सकते।
CG News : खैरागढ़। चुनावी माहौल में आदर्श आचार संहिता के लागू होने के साथ ही पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के दो बड़े मामलों का पर्दाफाश किया है। डोंगरगढ़ और बाग नदी पुलिस ने तस्करों के नए-नए तरीकों को नाकाम करते हुए लाखों रुपए की शराब जब्त की और अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
CG News : बता दें कि 28 जनवरी को डोंगरगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि सब्जी ढोने वाले वाहनों में शराब तस्करी की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने ग्राम कुम्हड़ाटोला मार्ग पर नाकाबंदी की और दो वाहनों डीआई और विस्टा कार की तलाशी ली। इन वाहनों से कुल 35 पेटी गोवा अंग्रेजी व्हिस्की और 10 पेटी देशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 405 लीटर और कीमत 2,36,250 रुपए बताई जा रही है। साथ ही, इन वाहनों, पांच मोबाइल फोन और अन्य सामग्री की कीमत 14,62,250 रुपए आंकी गई। पुलिस ने पांच अंतर्राज्यीय शराब तस्करों राजेश तागड़े, ईश्वर साहू, रौवन चंद्राकर, सोहेल मिन्नी, और ऋषिकेश हटिले को गिरफ्तार किया। इन सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

CG News: वहीं दूसरे मामले में बाग नदी पुलिस ने भी एक और शराब तस्करी का पर्दाफाश किया। देवरी से राजनांदगांव आ रही पिकअप वाहन एमएच 40 सीडी 2629 को चिरचारी चेक पोस्ट पर रोका गया, लेकिन वाहन चालक ने ट्रक से टकराकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें पत्तागोभी की बोरियों के नीचे 196 बोतल शराब छिपाकर रखी गई थी। बरामद शराब की कुल मात्रा 147 बल्क लीटर थी, जिसकी कीमत 2,36,595 रुपए आंकी गई है। जब्त वाहन सहित कुल संपत्ति की कीमत 10,36,595 रुपए है। इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
CG News :
पुलिस की सतर्कता और चेकिंग अभियान-
डोंगरगढ़ टीआई जितेंद्र वर्मा ने बताया कि चुनावी माहौल में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण पुलिस अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है। जिलेभर में लगातार चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। डोंगरगढ़ और बाग नदी पुलिस की इन कार्रवाइयों से यह स्पष्ट हो गया है कि तस्करों के नए-नए तरीके भी पुलिस की निगरानी से बच नहीं सकते।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : 1.89 करोड़ की सनसनीखेज लूट का खुलासा, IAS अकैडमी डायरेक्टर को बंधक बनाकर कराई ऑनलाइन ट्रांसफर
- 2. Amit Shah Kolkata Visit: कोलकाता में विधायक दल की बैठक आज, अमित शाह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के नाम का होगा फैसला, शुभेंदु अधिकारी सहित ये नाम आगे
- 3. Supreme Court: मंदिर पुजारियों के वेतन संबंधी याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
- 4. UP Crime : 5 हत्याओं का खूनी खेल खत्म, अम्बेडकरनगर में ‘साइको किलर’ आमिर मुठभेड़ में ढेर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

