Begin typing your search above and press enter to search.
CG News: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य कांग्रेस नेताओं के घर CBI जांच के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन कल, प्रदेशभर में केंद्र और राज्य सरकार का जलाएंगे पुतला

CG News: रायपुर। महादेव सट्टा ऐप मामले में बुधवार को छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य कांग्रेस नेताओं के घर सीबीआई रेड के खिलाफ गुरुवार 27 मार्च को कांग्रेस प्रदेशभर में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला दहन करेगी। जिला स्तरीय पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी नेता मौजूद रहेंगे।
CG News: बता दें कि ED के बाद आज CBI ने महादेव सट्टा एप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई निवास में आज दबिश दी है। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और राजनैतिक सलाहकार विनोद वर्मा और 4 आईपीएस के घर पर छापा मारा है। CBI की कार्यवाही को कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर द्वेषपूर्ण बताया है। इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने 27 मार्च को प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


