Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : पत्रकारों के गाड़ी में गांजा डाल फर्जी केश में फंसाए गए मामले की जांच करेगी कांग्रेस, मोहन मरकाम की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय टीम गठित

CG News : रामकुमार भारद्वाज, कोण्डागांव। सुकमा जिले क़े कोंटा मे देश क़े चौथे स्तम्भ कहे जाने वाली मीडिया क़े पत्रकार साथियों क़े

CG News : पत्रकारों के गाड़ी में गांजा डाल फर्जी केश में फंसाए गए मामले की जांच करेगी कांग्रेस, मोहन मरकाम की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय टीम गठित
X
CG News : रामकुमार भारद्वाज, कोण्डागांव। सुकमा जिले क़े कोंटा मे देश क़े चौथे स्तम्भ कहे जाने वाली मीडिया क़े पत्रकार साथियों क़े ऊपर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा फर्जी प्रकरण बनाकर पत्रकारों के वाहन मे गांजा डालकर जेल में बंद करने की घटना प्रदेश को बदनाम करने वाली है। छत्तीसगढ़ सरकार क़े पुलिस द्वारा किये गए इस कांड से छत्तीसगढ़ प्रदेश की छवि धूमिल हुई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री मोहन मरकाम क़े अगुआई मे 6 सदस्यीय टीम गठित की है जो की 18 अगस्त को सुकमा जिले क़े कोंटा पहुंच पीड़ित पत्रकारों के परिजनों सहित स्थानीय जनों से मुलाक़ात कर मामले की जाँच करेंगे और उसकी रिपोर्ट छग प्रदेश कांग्रेस को सौंपेंगे।



CG News : पत्रकारों ने कोंटा पहुंचकर किया था विरोध प्रदर्शन-
ज्ञात हो कि शनिवार 17 अगस्त को प्रदेश भर के पत्रकारों के साथ ही अन्य राज्यों के पत्रकार भी उक्त कांड के विरोध में कोंटा पहुंचे थे, पत्रकारों का कहना है कि इस प्रकरण से कुछ लोगो के साजिश के चलते पूरे आज छत्तीसगढ़ पुलिस की छवि धूमिल हो रही है व प्रदेश सरकार की भूमिका में संदेह नजर आ रही है क्योंकि यह पूरा रैकेट करोड़ों रुपए के अवैध रेत के तस्करी से जुड़ा हुआ है जिसमें कहीं ना कहीं सत्ता पक्ष के लोग वह अधिकारी की संलिप्त भी नजर आ रही है जिस पर अभी तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire