Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : कांग्रेस नेता की बहू की फंदे पर लटकी मिली लाश, पति हिरासत में...

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

CG News : कांग्रेस नेता की बहू की फंदे पर लटकी मिली लाश, पति हिरासत में...
X

CG News : राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। घुमका थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की लाश अपने घर में पंखे से लटकी मिली, जिसकी शादी को अभी महज दो महीने ही हुए थे। मृतका की पहचान ग्राम सलोनी की रहने वाली भूमिका दुबे 24 वर्ष के रूप में हुई है, जिसकी शादी 22 जनवरी 2025 को घुमका के सोनल द्विवेदी 28 वर्ष से हुई थी। सोनल द्विवेदी, जो पेशे से ड्राइवर है, घुमका के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी का बेटा है।

CG News : मायका पक्ष के परिजनों ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि सोनल अपनी पत्नी से लगातार पैसे की मांग करता था और रुपये न देने पर उसके साथ मारपीट करता था। परिजनों ने यह भी दावा किया कि सोनल ने धमकी दी थी कि वह पहले भी जेल जा चुका है और उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। हंगामे और गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने सोनल द्विवेदी को हिरासत में ले लिया है।

CG News : घटना के बाद घर से लेकर थाने तक तनाव का माहौल है। मृतका के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि ससुराल पक्ष की प्रताड़ना का नतीजा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire