Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: मंदिर के पुजारी से अभद्रता करने वाला कांग्रेस नेता नासिर अली गिरफ्तार

CG News: छत्तीसगढ़ में धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नासिर अली को बगीचा पुलिस ने गिरफ्तार

CG News: मंदिर के पुजारी से अभद्रता करने वाला कांग्रेस नेता नासिर अली गिरफ्तार
X

जशपुर/ बगीचा। CG News: छत्तीसगढ़ में धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नासिर अली को बगीचा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि बगीचा के दुर्गा मंदिर के पुजारी भूपेंद्र पाठक ने बगीचा थाने में नासिर के शिकायत दर्ज कराई थे।

CG News: शिकायत के अनुसार पुजारी 3 जनवरी की सुबह 6से 7 बजे मंदिर में पूजा कर रहे थे। इसी दौरान बगीचा के रौनी रोड निवासी आरोपी नासीर अली मंदिर पहुंचा और उनसे अभद्रता करते हुए पूजा में व्यवधान करने लगा।

CG News: मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने ज़ब उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने श्रद्धालुओं से भी अभद्रता की। पुजारी भूपेंद्र पाठक का आरोप है कि आरोपी ने चिल्ला कर पूजा-पाठ और लाउड स्पीकर बंद करने के लिए हंगामा करने लगा।

CG News: शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बगीचा पुलिस ने कांग्रेस नेता नासिर अली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 (2),299 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपी नासीर अली को गिरफ्तार कर लिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire