Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, ब्लॉक अध्यक्ष समेत 31 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन...

इस बड़े पैमाने पर हुए पार्टी परिवर्तन ने क्षेत्र की राजनीतिक गतिशीलता को बदल दिया है।

CG News : कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, ब्लॉक अध्यक्ष समेत 31 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन...
X

CG News : गरियाबंद। जिले में कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा, जब देवभोग ब्लॉक मुख्यालय से 31 प्रमुख कार्यकर्ताओं, जिसमें चार बार के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्याम लाल सोनी भी शामिल हैं, ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। बिंद्रानवागढ़ को भले ही भाजपा का गढ़ माना जाता हो, लेकिन देवभोग में हमेशा कांग्रेस का दबदबा रहा है। इस बड़े पैमाने पर हुए पार्टी परिवर्तन ने क्षेत्र की राजनीतिक गतिशीलता को बदल दिया है।

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित एक समारोह में इन कार्यकर्ताओं ने औपचारिक रूप से भाजपा में प्रवेश किया, जहां उनका स्वागत भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, राजिम विधायक रोहित साहू, वरिष्ठ नेता गोवर्धन मांझी, कुंज बिहारी बेहेरा और देवभोग मंडल अध्यक्ष ने किया।

भाजपा में शामिल होने वालों में अनिता विकास उपाध्याय (नगर पंचायत से भाजपा की पूर्व प्रत्याशी), पार्षद प्रतिमा सोनी, देवकी यदु, श्याम लाल सोनी (चार बार के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष), सूरज शर्मा (जिला मंत्री, गरियाबंद), बिलभद्र यादव (सेवा दल अध्यक्ष, देवभोग), परमानंद यदु, राजेंद्र सोनी, ओमप्रकाश ठाकुर, ललित यदु, नरेंद्र सोनी, लक्ष्मण सोनी, जयराम यदु, छबि राम मांझी, कुलेश्वर यदु, सिरवाली यदु, हीराबाई यदु, बेलमती मांझी, सुजाता यदु, उर्मिला मांझी, कुंतुला यदु, तिरोबाई यदु, रुकमणि यदु, प्रेमलता यदु, वसुला मांझी, नमिता सोनी, नीलेन्द्री सोनी, जनकसुता सोनी, कालेन्द्री सोनी, जीरा बाई सिन्हा, जयंती मांझी, सावित्री सिन्हा, सुखी निषाद और मालती निषाद शामिल हैं। इस सामूहिक प्रवेश ने स्थानीय स्तर पर कांग्रेस की स्थिति को कमजोर कर दिया है।


पार्टी छोड़ने की वजह, कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा-

भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं ने कांग्रेस छोड़ने की वजह स्पष्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की पूछताछ केवल चुनाव के समय होती है। श्याम लाल सोनी और सूरज शर्मा ने बताया कि कांग्रेस में नेतृत्व बनने के बाद कार्यकर्ताओं को भुला दिया जाता है, जिससे कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire