Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : कांग्रेस ने 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ बंद का किया आह्वान, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने लगाए आरोप...

बता दें कि कांग्रेस नेताओं ने गृहमंत्री के जिले में हुई घटना को लेकर उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है।

CG News : कांग्रेस ने 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ बंद का किया आह्वान, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने लगाए आरोप...
X
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 21 सितंबर को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है, जो कवर्धा जिले के लोहारीडीह गांव में हुई हालिया घटना के संदर्भ में है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।


CG News : बता दें कि कांग्रेस नेताओं ने गृहमंत्री के जिले में हुई घटना को लेकर उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। इसके अलावा, कांग्रेस ने लोहारीडीह कांड की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने और आगजनी में जान गंवाने वाले कचरू साहू का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। रेंगाखार थाने की सीसीटीवी फुटेज निकालने की भी मांग करते हुए कांग्रेस नेताओं ने पुलिस प्रशासन और गृहमंत्री की नाकामी पर सवाल उठाए हैं।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire