Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला, सरपंच विजय पाल शाह मंडावी की गिरफ्तारी को लेकर बयान

विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि 1 मार्च 2024 को तोयनार में एक शादी समारोह के दौरान भाजपा के जनपद सदस्य

CG News : कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला, सरपंच विजय पाल शाह मंडावी की गिरफ्तारी को लेकर बयान
X
CG News : बीजापुर। जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने कहा है कि बीजापुर जिले के ग्राम पंचायत तोयनार के सरपंच विजय पाल शाह मंडावी और उसी पंचायत के एमैया जंगम को नक्सली मामले में फंसाया गया है और उन्हें जबरन जेल भेजा गया है।

CG News : विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि 1 मार्च 2024 को तोयनार में एक शादी समारोह के दौरान भाजपा के जनपद सदस्य स्वर्गीय तिरुपति कटला पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए कटला को सरपंच विजय पाल शाह मंडावी ने जिला अस्पताल बीजापुर पहुंचाया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।

CG News : विक्रम मंडावी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की संकीर्ण मानसिकता और प्रतिशोधी राजनीति के तहत सरपंच को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह घटना दर्शाती है कि भाजपा सरकार ने किसी भी नेता या जनप्रतिनिधि को शादी या सामाजिक समारोहों में शामिल होने पर संदेह की निगाह से देखने की नीति अपनाई है।

CG News : विधायक ने बताया कि पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में सुरेश कटला ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिन्हें वह पहचानता है। इस रिपोर्ट के आधार पर सरपंच विजय पाल शाह मंडावी को क्यों फंसाया गया, यह सवाल उठाया गया। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वे जानबूझकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर उन्हें जेल में डालने का काम कर रही है, जो कि पूरी तरह से निंदनीय है।

CG News : विक्रम मंडावी ने भाजपा सरकार की फ़साओं और जेल में डालों की नीति की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस षड्यंत्रपूर्ण नीति का डटकर मुकाबला करेगी और भाजपा की नीतियों का विरोध जारी रखेगी। इस प्रेस वार्ता में क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, और अन्य प्रमुख कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire