Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: बागबाहरा में सामुदायिक सहभागिता उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न, शिक्षा गुणवत्ता पर जोर

CG News

CG News: बागबाहरा में सामुदायिक सहभागिता उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न, शिक्षा गुणवत्ता पर जोर
X

CG News: बागबाहरा। समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़ के विकास खंड स्रोत केंद्र बागबाहरा में 5 फरवरी 2026 को टाउन हॉल में पालक-शिक्षक सह-माता उन्मुखीकरण एवं सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक द्वारिकाधीश यादव ने किया। अध्यक्षता जनपद पंचायत बागबाहरा के अध्यक्ष केशव चन्द्राकर ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवेश साहू उपस्थित रहे।

CG News: कार्यक्रम में समग्र शिक्षा के प्रमुख घटकों जैसे FLN, एनईपी 2020, कैरियर गाइडेंस, रेमेडियल क्लास, अंगना मा शिक्षा, नवा जतन, कठपुतली, ICT, गतिविधि आधारित शिक्षा आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। पालकों, एसएमसी/एसएमडीसी सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, रिटायर्ड शिक्षकों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले डीआरजी/बीआरजी शिक्षकों को आमंत्रित किया गया। चर्चा में बालिका शिक्षा, समावेशी शिक्षा, ड्रॉपआउट रोकथाम, छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय कला-संस्कृति को शिक्षा से जोड़ने पर बल दिया गया। सर्वश्रेष्ठ स्कूलों की गतिविधियों का वीडियो प्रदर्शन भी किया गया।

CG News: समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत महासमुन्द के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर रहे। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर विश्वास मेश्राम को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन हीरासिंग नायक, मनीष अवसरिया और विजय साहू ने किया। विभिन्न प्रभारियों में विद्या प्रसाद चन्द्राकर, भूपेन्द्र निराला, मेघराज साहू, रिंकल बग्गा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह कार्यक्रम शिक्षा में सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने और गुणवत्ता सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

CG News: उत्कृष्ठ कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान

सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले डीआरजी / बीआरजी / संकुल समन्वयकों/ शिक्षकों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। जिसमें हीरासिंह नायक, कौशल चन्द्राकर, मनोज साहू, विजय घाड़गे, पंकज गिरि शर्मा, रक्षा साहू, रश्मि साहू, डॉ. विजय शर्मा, रेखा चौहान, डिम्पल जांगड़े, रामप्रसाद साहू, बद्रिका ध्रुव, नीलकुमार ध्रुव, होरीलाल ध्रुव, रमेश कुमार साहू, संजय साहू, उषा चन्द्राकर, प्रमोद कुमार दास, पुष्पलता सोनकर, यशवंत लाल साहू, हेमिन ठाकुर, टिकेन्द्र चन्द्राकर, प्रेमचंद डड़सेना, मनोहर लाल साहू, पवित्रो यादव, धीरज तिवारी, युगल किशोर साहू, छगन लाल दीवान, किशन लाल मानकर, मोहन साहू, पवन साहू, ठाकुर राम साहू, पवन साहू, भूपेन्द्र निराला, विजय साहू, मनोज चक्रधारी, हुलास दीवान, मनीष अवसरिया, विद्या प्रसाद चन्द्राकर, मेघराज साहू, देवलाल दीवान, प्रदीप वर्मा, गीता साहू, वासना पटेल, दीपा, पुष्कर पटेल, अमित कुमार उइके, दौलत राम दीवान आदि शिक्षकों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire