Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : स्कूल में अव्यवस्था पर कलेक्टर का सख्त एक्शन, 5 शिक्षक सस्पेंड

यहां तक कि कुछ शिक्षकों ने 11 नवंबर का अटेंडेंस एडवांस में बना लिया था, जिससे कलेक्टर ने नाराज होकर त्वरित कार्रवाई की।

CG News : स्कूल में अव्यवस्था पर कलेक्टर का सख्त एक्शन, 5 शिक्षक सस्पेंड
X
CG News : बिलासपुर। मस्तुरी ब्लॉक के जयराम नगर आत्मानंद स्कूल में अव्यवस्था पाए जाने पर कलेक्टर अवनीश शरण ने कड़ा कदम उठाते हुए 5 शिक्षकों को निलंबित कर दिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्कूल में गंदगी का अंबार था और कई शिक्षक बिना छुट्टी के गायब थे। यहां तक कि कुछ शिक्षकों ने 11 नवंबर का अटेंडेंस एडवांस में बना लिया था, जिससे कलेक्टर ने नाराज होकर त्वरित कार्रवाई की।


CG News : बता दें कि कलेक्टर अवनीश शरण ने आज स्कूल का औचक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने पाया कि महिला प्राचार्य एम मोईत्रा समेत कई शिक्षक स्कूल से नदारद थे। शिक्षकों ने बताया कि प्राचार्य स्कूल आयी थीं, लेकिन अटेंडेंस रजिस्टर में उनका हस्ताक्षर नहीं था। चार अन्य शिक्षक भी बिना सूचना के गायब थे, और एक शिक्षक एमके तिवारी ने तो 11 नवंबर का अटेंडेंस पहले ही बना लिया था। इस तरह की अनियमितताओं से कलेक्टर अवनीश शरण अत्यधिक नाराज हुए।


CG News : इस अव्यवस्था और शिक्षकों की गैरजिम्मेदाराना हरकत को देखते हुए कलेक्टर ने मौके पर ही स्कूल प्राचार्य, संकुल समन्वयक सहित 5 शिक्षकों को निलंबित करने का आदेश जारी किया। कलेक्टर के इस सख्त निर्णय से शिक्षकों को चेतावनी मिली है कि ऐसे अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जिम्मेदारियां निभाने में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire