Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : 6 संविदा कर्मचारियों पर कलेक्टर का कड़ा एक्शन, सेवा से बर्खास्त

6 कर्मचारियों को लंबे समय तक अनाधिकृत अनुपस्थिति के कारण सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

CG News : 6 संविदा कर्मचारियों पर कलेक्टर का कड़ा एक्शन, सेवा से बर्खास्त
X

CG News : जशपुर। जिले में कलेक्टर रोहित व्यास ने समग्र शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न संविदा पदों पर कार्यरत 6 कर्मचारियों को लंबे समय तक अनाधिकृत अनुपस्थिति के कारण सेवा से बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त किए गए कर्मचारियों में मोबाइल स्रोत सह लेखापाल पुष्पा टोप्पो, बी.आर.पी. समावेशी शिक्षा ज्योति साहू, मेघा दुबे, सूचना प्रबंध समन्वयक नवीन कुमार पटेल, भृत्य सविता बाई और नंदकिशोर चाहौन शामिल हैं।

बता दें कि ये सभी कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना या आवेदन के लगातार कार्य से अनुपस्थित थे। कलेक्टर कार्यालय द्वारा इन्हें कई बार पत्र भेजकर कार्य पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद, रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से अंतिम नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर कार्य पर उपस्थित होने को कहा गया था, परंतु कर्मचारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-03 और छत्तीसगढ़ सिविल सेवाएं (अवकाश) नियम, 2010 के नियम-11 के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की। नियम के अनुसार, यदि कोई शासकीय सेवक अवकाश सहित या बिना अवकाश के तीन वर्ष से अधिक समय तक कर्तव्य से अनुपस्थित रहता है, तो उसे शासकीय सेवा से त्यागपत्र दिया हुआ माना जाता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire