Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : दोकड़ा स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, चिकित्सा अधिकारी निलंबित; सुधार के निर्देश जारी

कलेक्टर ने स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार लाने और स्वास्थ्य कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहने की हिदायत दी है।

CG News : दोकड़ा स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, चिकित्सा अधिकारी निलंबित; सुधार के निर्देश जारी
X
CG News : गौरीशंकर गुप्ता, घरघोड़ा। कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कांसाबेल विकासखंड के दोकड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में कई अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते अनुपस्थित पाए गए चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार भगत को निलंबित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार लाने और स्वास्थ्य कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहने की हिदायत दी है।



CG News : कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई को लेकर कई निर्देश जारी किए। उन्होंने दोकड़ा के सरपंच बलराम भगत और ग्रामवासियों को श्रमदान करके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए कहा है। कलेक्टर ने परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, सेप्टिक टैंक का ढक्कन लगवाने, और पेड़-पौधे लगाने के निर्देश भी दिए।


CG News : कलेक्टर ने मरीजों के लिए पानी, दवाई और अन्य जरूरी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अस्पताल में मैन्यू चार्ट के अनुसार मरीजों को भोजन देने और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का आदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए।


CG News : स्वास्थ्य केंद्र के भीतर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि परिसर में असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके। कलेक्टर ने यह भी कहा कि यदि कोई शराब सेवन करके अस्पताल में हंगामा करेगा, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


CG News : कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में एक फार्मेसिस्ट की व्यवस्था करने और चौकीदार रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने क्षेत्र के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों (बगिया, बटाईकेला और दोकड़ा) का नियमित भ्रमण करने के लिए चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। इसके अलावा, गांववासियों की मांग पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दोकड़ा में पोस्टमार्टम सुविधा उपलब्ध कराने की योजना पर भी काम करने का आदेश दिया गया है।


CG News : कलेक्टर ने कहा कि गांव के स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, और पंचायत भवन की सफाई ग्रामीणों की जिम्मेदारी है। उन्होंने आगामी शनिवार तक सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों और ग्रामीणों को श्रमदान कर स्वास्थ्य केंद्र को साफ-सुथरा करने के लिए प्रेरित किया है। कलेक्टर के इन सख्त और सुधारात्मक कदमों से दोकड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire