Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : कलेक्टर ने की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की समीक्षा, सुधार के दिए निर्देश

CG News : फकरे आलम, दंतेवाड़ा। जिले में 29 अगस्त को संयुक्त जिला कार्यालय के डंकनी सभा कक्ष में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में कक्षा 10वीं और 12वीं के

CG News : कलेक्टर ने की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की समीक्षा, सुधार के दिए निर्देश
X
CG News : फकरे आलम, दंतेवाड़ा। जिले में 29 अगस्त को संयुक्त जिला कार्यालय के डंकनी सभा कक्ष में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में कक्षा 10वीं और 12वीं के वार्षिक बोर्ड परीक्षा परिणामों की समीक्षा के लिए समस्त प्राचार्यों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 27 विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि 11 विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 10 प्रतिशत तक ही सीमित रहा। कलेक्टर ने इन निराशाजनक परिणामों पर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों से इसके कारण जानने की कोशिश की और सुधार के लिए सुझाव दिए।



CG News : बैठक में कलेक्टर ने विद्यालयों को बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया। प्राचार्यों ने भी विद्यालयों में मौजूद विभिन्न समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक परियोजना अधिकारी और जिले के हाई व हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire