Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : कलेक्टर हरिस एस ने संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सजगता बढ़ाने के दिए निर्देश

मतदाता जागरूकता और नगरीय निकाय चुनाव में ईवीएम मशीन डेमो का प्रचार-प्रसार बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

CG News : कलेक्टर हरिस एस ने संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सजगता बढ़ाने के दिए निर्देश
X

CG News : जगदलपुर। कलेक्टर हरिस एस ने नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि संवेदनशील मतदान केंद्रों पर एसडीएम, पुलिस अधिकारी, कार्यपालिक दंडाधिकारी और सेक्टर अधिकारी पूरी सजगता से मतदान कार्य को सम्पन्न कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित किया जाए और लाउडस्पीकर के उपयोग को निर्धारित डेसीबल लेवल तक सीमित रखा जाए।

CG News : इसके अलावा, उन्होंने लाउडस्पीकर के अत्यधिक उपयोग पर संबंधित व्यक्तियों को समझाने की बात कही और आवश्यकता पड़ने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर हरिस एस मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक के दौरान ये निर्देश दे रहे थे। इस बैठक में कलेक्टर ने पंचायत चुनाव के स्ट्रांग रूम की व्यवस्था को समय पर पूरा करने के आदेश दिए और कहा कि मतगणना उसी मतदान केंद्र में की जानी चाहिए। इसके साथ ही, जाबो कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता और नगरीय निकाय चुनाव में ईवीएम मशीन डेमो का प्रचार-प्रसार बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

CG News : बैठक में वोटर इनफार्मेशन स्लीप वितरण, महिला मतदान कर्मियों का उपयोग, मतदान और मतगणना स्थल की व्यवस्था को समय पर पूरा करने के विषय पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने मतपत्र प्रूफ रीडिंग को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने और रूट चार्ट के आधार पर वाहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में विभागीय बजट की स्थिति और आवश्यकता पर भी विचार किया गया। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर सीपी बघेल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire