Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद आचार संहिता समाप्त, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया आदेश...

इस संबंध में आयोग ने आधिकारिक आदेश भी जारी किया है।

CG News : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद आचार संहिता समाप्त, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया आदेश...
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 सफलतापूर्वक संपन्न हो गए हैं। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता को समाप्त कर दिया है। इस संबंध में आयोग ने आधिकारिक आदेश भी जारी किया है।

CG News : राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, 20 जनवरी 2025 को नगरपालिकाओं और त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई थी। 15 फरवरी 2025 को नगरीय निकाय चुनावों के परिणाम घोषित होने के बाद नगरीय क्षेत्रों में लागू आचार संहिता समाप्त कर दी गई थी।

CG News : अब 25 फरवरी 2025 को त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के परिणाम घोषित होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी आचार संहिता को समाप्त कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने इस अवसर पर प्रदेश के सभी मतदाताओं, जिला निर्वाचन अधिकारियों, रिटर्निंग अधिकारियों और अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire