Create your Account
CG News: कैबिनेट बैठक के बाद आज दिल्ली जाएंगे सीएम, मोदी-शाह से मुलाकात तय, किरण सिंहदेव और पवन साय भी रहेंगे मौजूद
- Pradeep Sharma
- 30 Jul, 2025
CG News: रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक के बाद बुधवार 30 जुलाई की शाम दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनकी मुलाकात तय है।
CG News: रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक के बाद बुधवार 30 जुलाई की शाम दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनकी मुलाकात तय है। मुख्यमंत्री 1 अगस्त को छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ डिनर कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जहां संगठन के बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
CG News: दिल्ली में अहम बैठकें,किरण देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भी रहेंगे मौजूद
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भी दिल्ली में मौजूद रहेंगे। यह पहली बार है जब सरकार और संगठन दोनों के प्रमुख एक साथ राजधानी में चर्चा के लिए पहुंचे हैं। इससे संकेत मिल रहा है कि अब लंबित निर्णयों पर मुहर लग सकती है।
CG News: बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक, पार्टी हाईकमान चाहता है कि छत्तीसगढ़ में संगठन और सरकार के बीच तालमेल और मजबूत हो। नई कार्यकारिणी में 2028 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए चेहरों को शामिल किया जाएगा। दिल्ली में होने वाली बैठक में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन भी इस दौरे का बड़ा मुद्दा है।
CG News: पिछली कार्यकारिणी दिसंबर 2023 में चुनाव के मद्देनजर बनी थी। अब नए हालात और भविष्य की रणनीति को ध्यान में रखते हुए बदलाव तय माने जा रहे हैं। भाजपा सूत्रों की मानें तो संगठन में युवाओं, महिलाओं, अनुसूचित वर्गों और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखकर नए चेहरे शामिल किए जाएंगे।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : वॉच टावर के पास गिरी आकाशीय बिजली, 3 की मौत, 6 घायल
- 2. Rohit Sharma Padma Shri Award: जिस दिन किया था इंटरनेशनल डेब्यू, 19 साल बाद उसी दिन मिला रोहित शर्मा को पद्मश्री सम्मान
- 3. CG News : धान खरीदी केंद्र में लगी आग, देखते ही देखते राख हुआ 100 क्विंटल से ज्यादा धान
- 4. Modi government 12 years : मोदी सरकार के 12 साल पूरे: जगन्नाथ मंदिर में विशेष हवन-पूजन, काली मंदिर में पूजा..शाम को खारून तट पर राजेश मूणत करेंगे आरती
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

