Top
Begin typing your search above and press enter to search.

सीजी न्यूज: मुंबई जाएंगे सीएम विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर मीट में उद्योगपतियों के साथ होगी मुलाकात

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को मुंबई में छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर मीट में शामिल होंगे। सीएम एक्स पर लिखा है..छत्तीसगढ़ में नई उद्योग नीति लागू करने के बाद पहला छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम

सीजी न्यूज: मुंबई जाएंगे सीएम विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर मीट में उद्योगपतियों के साथ होगी मुलाकात
X

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को मुंबई में छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर मीट में शामिल होंगे। सीएम एक्स पर लिखा है..छत्तीसगढ़ में नई उद्योग नीति लागू करने के बाद पहला छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम दिल्ली में पिछले महीने हुआ था कल मुंबई में छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट है। कल उद्योगपतियों के साथ मुलाकात होगी और उसमें नई उद्योग नीति हम रखेंगे और निवेश करने के लिए आमंत्रित करेंगे।


CG News: बता दें कि, मुख्यमंत्री विष्णु साय पिछले महीने दिल्ली में इन्वेस्टर मीट में भी शामिल हुए थे, जिसमें सीएम ने देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया था। सीएम ने राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 की खूबियों को साझा करते हुए इसे निवेशकों के लिए बेहद अनुकूल बताया था। कार्यक्रम में शामिल हुए प्रमुख उद्योगपतियों से छत्तीसगढ़ सरकार को 15184 करोड़ के निवेश प्रस्ताव भी प्राप्त हुए हैं।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire