Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: आज दिल्ली जाएंगे सीएम विष्णुदेव साय, कल इन्वेस्टर मीट समिट में निशकों से करेंगे बातचीत

CG News: आज दिल्ली जाएंगे सीएम विष्णुदेव साय, कल इन्वेस्टर मीट समिट में निशकों से करेंगे बातचीत
X

रायपुर। CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार की दोपहर 1:30 दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दोपहर 4:30 बजे वे पहुंचेंगे और अन्य मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। वहीं 23 दिसंबर को वे इन्वेस्टर मीट समिट में हिस्सा लेंगे और निवेशकों से बातचीत करेंगे।

CG News: सीएम विष्णुदेव साय इन्वेस्टर मीट में निवेशकों से बातचीत करेंगे। जहां राज्य सरकार बस्तर में पर्यटन की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालेगी। यह कार्यक्रम राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

CG News: इसके अलावा मुख्यमंत्री साय बस्तर और नवा रायपुर जैसे क्षेत्रों में निवेश के संभावनाओं को भी उजागर करेंगे। बता दें कि बीते महीने दिल्ली में वे एनएच की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में शामिल हुए थे। जहां बैठक के बाद छत्तीसगढ़ को 11 हजार करोड़ के विकास कार्यों की मंजूरी मिली थी। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम अरुण साव भी शामिल हुए थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire