Create your Account
CG News : सीएम विष्णुदेव साय का वृद्धजनों के लिए बड़ी घोषणा, पूरे छत्तीसगढ़ में बनेंगी 'सियान गुड़ी', चार महानगरों में PPE मॉडल वृद्धाश्रम की सौगात
- Rohit banchhor
- 01 Oct, 2025
समाज कल्याण एवं महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अध्यक्षता की।
CG News : रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर सेवा पखवाड़ा 2025 के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुजुर्गों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। जोरा स्थित कृषि महाविद्यालय के कृषि मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम मुख्य अतिथि थे, जबकि समाज कल्याण एवं महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अध्यक्षता की।
सीएम साय ने बताया कि समाज कल्याण विभाग के तहत 'सियान गुड़ी' का निर्माण किया जाएगा, जो प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर स्थापित होंगी। इन गुड़ियों में उन बुजुर्गों को सभी जरूरी सुविधाएं मिलेंगी, जिन्हें घर पर पर्याप्त देखभाल नहीं मिल पाती। इससे वृद्धजनों की दिनचर्या आसान और सम्मानजनक बनेगी। इसके अलावा, प्रदेश के चार प्रमुख शहरों में PPE मॉडल पर आधारित वृद्धाश्रम बनाए जाएंगे।
रायपुर में एक विशेष मरम्मत केंद्र भी खोला जाएगा, जहां सरकार द्वारा दिए गए उपकरण जैसे फोन और व्हीलचेयर की मरम्मत की जा सकेगी। इससे बुजुर्गों को खराब होने पर इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी, और उन्हें त्वरित सहायता मिलेगी। यह कदम वृद्धजनों की स्वतंत्रता और सुविधा को बढ़ावा देगा।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: महाकालेश्वर के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें Live
- 2. Rajasthan : पीएम मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना भी लॉन्च किया
- 3. Punjab News : पंजाब में शुरू हुई ‘मां-बेटी सम्मान योजना’, हर महीने महिलाओं के खाते में आएंगे इतने रुपये
- 4. Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी : गौरी स्प्रैट संग करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज! जानें पूरा प्लान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

