Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : सीएम विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणा, कहा- फरसाबहार में स्नेक पार्क और तपकरा बनेगा तहसील...

इसके अलावा, पमशाला के स्टेडियम के समतलीकरण के लिए 20 लाख रुपये की भी घोषणा की।

CG News : सीएम विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणा, कहा- फरसाबहार में स्नेक पार्क और तपकरा बनेगा तहसील...
X

CG News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने फरसाबहार में स्नेक पार्क बनाने और तपकरा को तहसील बनाने का ऐलान किया। इसके अलावा, पमशाला के स्टेडियम के समतलीकरण के लिए 20 लाख रुपये की भी घोषणा की।

CG News : मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में आदिवासी समाज के समग्र उत्थान के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासी समाज के उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें पीएम जनमन योजना और धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष योजना जैसी योजनाएं शामिल हैं, जो आदिवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, रोजगार और आवास जैसी सुविधाएं प्रदान करती हैं।

CG News : 87.31 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-
मुख्यमंत्री ने पमशाला में 87.31 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 483 कार्यों का भूमिपूजन 85.08 करोड़ रुपये की लागत से किया गया और 24 कार्यों का लोकार्पण 2.23 रोड़ रुपये की लागत से किया गया।

CG News : कृषि क्षेत्र में किसानों के लिए अहम फैसले-
सीएम साय ने किसानों को आश्वस्त किया कि धान खरीदी के अंत होते ही किसानों को अंतर की राशि उनके बैंक खातों में भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धान की खरीदी की जा रही है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसानों को समर्थन मूल्य का भुगतान समय पर हो।

CG News : आदिवासी समाज के लिए और योजनाओं की घोषणा-
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी कंवर समाज तेजी से विकास के मार्ग पर अग्रसर है और इस समाज की दिशा और दशा पर लगातार विचार किया जा रहा है, जिससे वे समाज के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। कार्यक्रम में सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की गोमती साय ने कंवर समाज के विकास कार्यों के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की।

CG News : इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कंवर जनजाति के सामाजिक और आर्थिक विकास पर लिखी गई महेश्वर साय की पुस्तक का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद नंदकुमार साय, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय, कंवर समाज के अध्यक्ष भरत साय और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire