Create your Account
CG News : सीएम विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणा, पद्मश्री विभूतियों की सम्मान राशि बढ़ाई, अब मिलेंगे इतने रूपए...
- Rohit banchhor
- 29 Nov, 2024
यह फिल्म सिटी छत्तीसगढ़ी फिल्मों और नाटकों को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्र को भी समृद्ध करेगी।
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में पद्मश्री सम्मान से नवाजे गए विभूतियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर एक अहम घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अब पद्मश्री सम्मान से सम्मानित छत्तीसगढ़ की विभूतियों को मिलने वाली सम्मान राशि को बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रति माह कर दी। पहले यह राशि 5,000 रुपये प्रति माह थी।
CG News : मुख्यमंत्री ने इस दौरान छत्तीसगढ़ी भाषा के महत्व और इसके विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी हमारी मातृभाषा है, जो हमें एक-दूसरे से जोड़ती है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी फिल्मों के योगदान को भी रेखांकित करते हुए कहा कि इन फिल्मों ने न सिर्फ भाषा को बढ़ावा दिया है, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को भी सशक्त किया है।
CG News : इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि भारत सरकार ने 147 करोड़ रुपये की लागत से छत्तीसगढ़ में चित्रोत्पला फिल्म सिटी के निर्माण के लिए स्वीकृति दी है। यह फिल्म सिटी छत्तीसगढ़ी फिल्मों और नाटकों को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्र को भी समृद्ध करेगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: सुशासन का पाठ सीखने कल IIM में लगेगी मंत्रियों की क्लास, दो दिवसीय चिंतन शिविर में तकनीकी नवाचार और विकास पर होगी चर्चा
- 2. CG Transfer : तिल्दा-नेवरा के नए एसडीएम बने मुकेश कोठारी, आशुतोष देवांगन को मिली नई जिम्मेदारी
- 3. S. Sreesanth: बिना शर्त माफी मांगने के बाद एस. श्रीसंत को मिली राहत, केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने हटाया 3 साल का बैन, क्या मैदान पर होगी वापसी ?
- 4. Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से किया इनकार, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

