Create your Account
CG News : सीएम विष्णु देव साय ने छठ घाट पर सूर्य को अर्घ्य देकर की प्रदेश की खुशहाली की कामना
CG News : जशपुर। छठ महापर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ दुलदुला छठ घाट पहुंचे, जहाँ उन्होंने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर घाट पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आस्था, अनुशासन और पर्यावरण प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और स्नेह से ही उन्हें जनसेवा का अवसर मिला है और वे जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे।
मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान क्षेत्रवासियों की माँग पर दुलदुला छठ घाट के सौन्दर्यीकरण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि “अगले छठ पर्व तक यह घाट पूर्ण रूप से विकसित और सुंदर स्वरूप में तैयार होगा।” उन्होंने यह भी बताया कि कुनकुरी छठ घाट का सौन्दर्यीकरण 5 करोड़ 17 लाख की लागत से पूरा किया गया, जहाँ इस वर्ष श्रद्धालु महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद अध्यक्ष रामकुमार सिंह, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, एसपी शशिमोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में व्रती महिलाएँ और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Related Posts
More News:
- 1. ind-vs-eng-odi-series: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, अनकैप्ड जेम्स कोल्स को मिला मौका, देखें शेड्यूल
- 2. CG News : जंगल में चीतल का शिकार पड़ा भारी, मांस पकाते वक्त 7 शिकारी वन विभाग के हत्थे चढ़े
- 3. MP: एमपी के शिवपुरी में बनेंगी मिसाइलें, गोला बारूद और बम, 2500 करोड़ के निवेश से मिलेंगे हजारों रोजगार, सीएम मोहन यादव ने किया शिलान्यास
- 4. Bihar Cabinet : सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले : 1100 लोगों को सोमनाथ यात्रा कराएगी सरकार, बीरपुर एयरपोर्ट के लिए 29 करोड़ की मंजूरी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

