Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : सीएम साय की हाई-लेवल मीटिंग, नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़े ऑपरेशन की समीक्षा, बोले- यह बस्तर के भविष्य को सुरक्षित करने का मिशन...

बैठक में सीएम ने दो टूक कहा, नक्सल उन्मूलन केवल एक अभियान नहीं, बल्कि बस्तर और छत्तीसगढ़ के भविष्य को सुरक्षित करने का मिशन है।

CG News : सीएम साय की हाई-लेवल मीटिंग, नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़े ऑपरेशन की समीक्षा, बोले- यह बस्तर के भविष्य को सुरक्षित करने का मिशन...
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में नक्सलियों के खिलाफ पिछले सात दिनों से चल रहा देश का सबसे बड़ा नक्सल-विरोधी ऑपरेशन लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इस अभियान की समीक्षा के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में सीएम ने दो टूक कहा, नक्सल उन्मूलन केवल एक अभियान नहीं, बल्कि बस्तर और छत्तीसगढ़ के भविष्य को सुरक्षित करने का मिशन है।

CG News : बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुणदेव गौतम, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने नक्सल-विरोधी अभियानों में सुरक्षा बलों के बीच आपसी समन्वय और खुफिया तंत्र को और मजबूत करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि इस मिशन के सफल होने से छत्तीसगढ़ न केवल नक्सलमुक्त होगा, बल्कि विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

CG News : ऑपरेशन में अब तक की प्रगति-

कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में चल रहे इस अभियान में सुरक्षा बलों ने अब तक 5 नक्सलियों को ढेर किया है, जिनमें से 3 के शव और हथियार बरामद किए गए हैं। ऑपरेशन में हेलीकॉप्टर और ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए नक्सलियों पर लगातार गोलीबारी और बमबारी की जा रही है। अनुमान है कि इस क्षेत्र में सीपीआई (माओवादी) के करीब 500 कैडर, जिनमें शीर्ष नेता हिडमा और दामोदर शामिल हैं, छिपे हुए हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और नक्सलियों के भागने के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire