Create your Account
CG News : CM साय की सौगात, 330 करोड़ के 24 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन, सड़कों से लेकर खेल तक में दिखेगी प्रगति की लहर
- Rohit banchhor
- 27 May, 2025
इस पहल को उन्होंने जिले के विकास में मील का पत्थर बताया, जो न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि क्षेत्र में शिक्षा, खेल, और परिवहन सुविधाओं को भी नया आयाम देगा।
CG News : रायपुर। सुशासन तिहार के अवसर पर 27 मई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले को 330 करोड़ 29 लाख रुपये की लागत से 24 विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 220 करोड़ रुपये के 17 कार्यों का लोकार्पण और 110 करोड़ रुपये के 7 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण, पूंजीपथरा-तमनार सड़क, और इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस पहल को उन्होंने जिले के विकास में मील का पत्थर बताया, जो न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि क्षेत्र में शिक्षा, खेल, और परिवहन सुविधाओं को भी नया आयाम देगा।
मुख्यमंत्री साय की विशेष पहल से रायगढ़ में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने पर जोर दिया गया है। लोकार्पित कार्यों में 93.59 करोड़ रुपये की लागत से 56 किमी लंबा रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग का चौड़ीकरण और नवीनीकरण, 65.19 करोड़ रुपये से 27.5 किमी लंबा पूंजीपथरा-तमनार मिलुपारा सीसी रोड, 16.92 करोड़ रुपये से 14.4 किमी लंबा कसडोल-भैसगढ़ी-बरलिया मार्ग, 8.71 करोड़ रुपये से 8.3 किमी लंबा कोड़ातराई-पुसौर-सूरजगढ़ मार्ग, और 7.95 करोड़ रुपये से 7.425 किमी लंबा बड़े भण्डार-उमरिया-पुसौर-रेंगालपाली मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा, 93.15 लाख रुपये की लागत से रायगढ़ में परिवहन कार्यालय भवन का भी लोकार्पण किया गया। ये प्रोजेक्ट्स क्षेत्र में कनेक्टिविटी और आवागमन को सुगम बनाएंगे।
CG News : भूमिपूजन किए गए कार्यों में 97.52 करोड़ रुपये की लागत से रायगढ़ में इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण प्रमुख है, जो युवाओं को खेल के क्षेत्र में अवसर प्रदान करेगा। इसके अलावा, 3.92 करोड़ रुपये से 3.5 किमी लंबा गोतमा-कोतासुरा मार्ग, 2.71 करोड़ रुपये से 2 किमी लंबा औरदा में शासकीय गोदाम तक मार्ग, 1.27 करोड़ रुपये से भूतपूर्व सैनिक कल्याण और मेडिकेयर परिसर, और 75.23 लाख रुपये से धरमजयगढ़ में शासकीय हाईस्कूल गेरसा के भवन निर्माण का शिलान्यास किया गया। ये परियोजनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देंगी।
इस अवसर पर कृषि मंत्री राम विचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये विकास कार्य रायगढ़ को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाएंगे और छत्तीसगढ़ सरकार की सुशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG Transfer : तहसीलदारों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर ने जारी किए तबादला आदेश, देखें लिस्ट
- 2. Sai Cabinet Meeting: मानसून सत्र से पहले साय कैबिनेट की बैठक 8 को, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
- 3. MP News : फोटो को लेकर विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
- 4. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर का करें दिव्य दर्शन मिलेगा पुण्यदायी फल, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

