Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : कोर्ट रूम में क्लर्क की फंदे पर लटकी मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर पहलू को खंगाला जा रहा है।

CG News : कोर्ट रूम में क्लर्क की फंदे पर लटकी मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी
X

CG News : दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई के कोर्ट परिसर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक क्लर्क ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सोमनाथ ठाकुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

बता दें कि जब कुछ लोग कोर्ट रूम पहुंचे तो देखा कि सोमनाथ फंदे से लटका हुआ है। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची भिलाई-3 थाना पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेज दिया।

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि क्लर्क सोमनाथ ठाकुर ने मजिस्ट्रेट अभिनव डहरिया के कोर्ट रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या की वजह साफ नहीं है, क्योंकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर पहलू को खंगाला जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire